संवाददाता
उरई/जालौन
पुलिस अधीक्षक एवं आयोजन सचिव जनपद जालौन श्री विनय कुमार सिंह द्वारा रिजर्व पुलिस लाइन उरई में आयोजित 29वीं अंतर्जनपदीय पुलिस जूडो क्लस्टर (महिला एवं पुरुष) प्रतियोगिता-2026 का विधिवत शुभारंभ किया गया।
प्रतियोगिता के उद्घाटन अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन करते हुए कहा कि खेल अनुशासन, आत्मविश्वास, टीम भावना एवं शारीरिक दक्षता को बढ़ाने का सशक्त माध्यम हैं। उन्होंने सभी प्रतिभागियों से खेल भावना के साथ उत्कृष्ट प्रदर्शन करने का आह्वान किया।
इस प्रतियोगिता में विभिन्न जनपदों से आए महिला एवं पुरुष पुलिस खिलाड़ी अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन करेंगे। आयोजन का उद्देश्य पुलिस बल में शारीरिक क्षमता, मानसिक दृढ़ता और आपसी समन्वय को बढ़ावा देना तथा खेल संस्कृति को प्रोत्साहित करना है।
उद्घाटन समारोह के दौरान खिलाड़ियों ने पूरे उत्साह एवं अनुशासन के साथ प्रतियोगिता में भाग लिया। पुलिस अधिकारियों ने सभी प्रतिभागियों को शुभकामनाएं देते हुए निष्पक्ष एवं सफल आयोजन की कामना की।
प्रतियोगिता के सफल आयोजन हेतु रिजर्व पुलिस लाइन में आवश्यक व्यवस्थाएं सुनिश्चित की गई हैं तथा खिलाड़ियों एवं अधिकारियों के लिए सभी आवश्यक सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं।