कानपुर देहात, 27 मई 2026।
जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं मुख्य विकास अधिकारी के निर्देशों के क्रम में जिला प्रोबेशन अधिकारी के नेतृत्व में आज दिनांक 27.05.2026 को विकासखंड संदलपुर के ब्लॉक सभागार में बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति तथा बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ योजना की प्रथम त्रैमासिक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक की अध्यक्षता बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा की गई।
बैठक में बाल विकास परियोजना अधिकारी द्वारा विकासखंड के समस्त केंद्रों से उपस्थित आंगनबाड़ी कार्यकत्रियों को लिंग आधारित भेदभाव के उन्मूलन, बालिकाओं की सुरक्षा एवं संरक्षण, बालिकाओं की शिक्षा एवं उनकी भागीदारी सुनिश्चित करने संबंधी विषयों पर विस्तृत जानकारी दी गई।
इसके साथ ही किशोर न्याय (बालकों की देखरेख एवं संरक्षण) अधिनियम-2015 एवं नियमावली-2016 के अंतर्गत बाल कल्याण समिति एवं किशोर न्याय बोर्ड द्वारा देखरेख एवं संरक्षण की आवश्यकता वाले बालकों की देखभाल, उपचार, विकास एवं पुनर्वास तथा उनकी मूलभूत आवश्यकताओं एवं संरक्षण के विषय में जानकारी प्रदान की गई।