नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने वाला वांछित अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता | कानपुर देहात

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत थाना बरौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। पुलिस ने नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाने के मामले में वांछित एक अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के अनुसार थाना बरौर में दिनांक 29 मार्च 2026 को प्राप्त तहरीर के आधार पर मु0अ0सं0 24/2026 धारा 137(2)/87 बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया था। जांच एवं साक्ष्यों के आधार पर अभियुक्त की पहचान मोनू सैनी के रूप में हुई।

थाना बरौर पुलिस टीम ने कार्रवाई करते हुए अपहृत बालिका को सकुशल बरामद कर लिया तथा अभियुक्त मोनू सैनी पुत्र मुंशीराम सैनी निवासी ग्राम भैसेड़ा थाना पहाड़ी जनपद भरतपुर, राजस्थान को राजस्थान के भरतपुर जनपद से गिरफ्तार किया। गिरफ्तार अभियुक्त को नियमानुसार न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया गया।

गिरफ्तार अभियुक्त

  • मोनू सैनी, उम्र लगभग 21 वर्ष, निवासी ग्राम भैसेड़ा थाना पहाड़ी जनपद भरतपुर, राजस्थान।

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम

  • उपनिरीक्षक श्याम सिंह
  • कांस्टेबल दुर्गेश दुबे
  • महिला कांस्टेबल ज्योत्सना तिवारी

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *