ग्राम पंचायत कुईया में 20 मई को लगेगा विधिक जागरूकता शिविर

संवाददाता | उरई/जालौन

जिला विधिक सेवा प्राधिकरण, जालौन के निर्देशानुसार 20 मई 2026 को ग्राम पंचायत कुईया में विधिक साक्षरता एवं जागरूकता शिविर का आयोजन किया जाएगा। यह कार्यक्रम अपराह्न 10:00 बजे आयोजित होगा।

सचिव/तहसीलदार तहसील विधिक सेवा समिति ने बताया कि शिविर में बाल विवाह की रोकथाम, मानव तस्करी, महिला सशक्तिकरण, महिलाओं के संरक्षण अधिनियम तथा कानूनी अधिकारों से संबंधित महत्वपूर्ण जानकारियां प्रदान की जाएंगी।

कार्यक्रम के लिए मनीषा चतुर्वेदी को टीम लीडर नामित किया गया है। उनके द्वारा अवगत कराया गया कि ग्राम पंचायत कुईया में आयोजित इस जागरूकता कार्यक्रम में आमजन को विभिन्न कानूनी प्रावधानों एवं सरकारी योजनाओं के प्रति जागरूक किया जाएगा।

इस संबंध में मुख्य चिकित्साधिकारी, जिला विद्यालय निरीक्षक, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी, जिला प्रोबेशन अधिकारी, जिला समाज कल्याण अधिकारी, जिला कार्यक्रम अधिकारी, खंड विकास अधिकारी डकोर, श्रम प्रवर्तन अधिकारी सहित संबंधित अधिकारियों को कार्यक्रम में प्रतिभाग करने हेतु निर्देशित किया गया है।

प्रशासन की ओर से सभी संबंधित अधिकारियों एवं आमजन से अपील की गई है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर शिविर में उपस्थित होकर कार्यक्रम को सफल बनाएं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *