संवाददाता | उरई/जालौन
थाना कदौरा क्षेत्र के सिद्धार्थ नगर निवासी लोकेन्द्र अहिरवार की आत्महत्या से जुड़े प्रकरण की मजिस्ट्रियल जांच शुरू कर दी गई है। जिला मजिस्ट्रेट के आदेश पर उप जिलाधिकारी उरई ज्योति सिंह को जांच अधिकारी नामित किया गया है।
उप जिलाधिकारी ज्योति सिंह ने बताया कि प्रकरण से जुड़े सभी पहलुओं की गंभीरता से जांच की जा रही है, ताकि वास्तविक तथ्य सामने आ सकें और पारदर्शी कार्रवाई सुनिश्चित हो सके।
उन्होंने आमजन से अपील की है कि यदि किसी व्यक्ति के पास घटना से संबंधित कोई साक्ष्य, दस्तावेज, जानकारी अथवा बयान उपलब्ध हो, तो वह 23 मई 2026 तक किसी भी कार्यदिवस में सुबह 11 बजे से दोपहर 2 बजे के बीच कार्यालय उप जिलाधिकारी उरई में उपस्थित होकर अपना पक्ष प्रस्तुत कर सकता है।
उन्होंने कहा कि न्यायिक प्रक्रिया में सहयोग करते हुए सत्य तथ्यों को सामने लाने में प्रशासन का सहयोग करें। प्रस्तुत साक्ष्यों एवं बयानों का गंभीरता से परीक्षण कर जांच निष्पक्ष एवं पारदर्शी ढंग से पूर्ण की जाएगी।