उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का विवरण अपडेट करने के निर्देश

संवाददाता | उरई

जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी एवं सहायक सर्वे कमिश्नर वक्फ प्रवीण कुमार सिंह ने बताया कि सर्वे कमिश्नर वक्फ, उत्तर प्रदेश द्वारा एकीकृत वक्फ प्रबंधन, सशक्तिकरण, दक्षता एवं विकास (UMMEED) पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों के विवरण अपलोड करने में आ रही समस्याओं को लेकर आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए गए हैं।

उन्होंने बताया कि उम्मीद पोर्टल पर अपलोड की गई कई जानकारियां निर्धारित मानकों के अनुरूप नहीं पाई गई हैं। ऐसे में संबंधित मुतवल्ली, प्रशासक एवं प्रबंधक समितियों को निर्देशित किया गया है कि वे 5 जून 2026 से पूर्व त्रुटिपूर्ण एवं अपूर्ण विवरणों को संशोधित कर दोबारा सही तरीके से अपलोड करना सुनिश्चित करें।

जनपद जालौन में पिछले एक माह के दौरान सुन्नी एवं शिया वक्फ संपत्तियों से संबंधित कई आवेदन चेकर एवं अप्रूवर द्वारा अपूर्ण या त्रुटिपूर्ण पाए जाने पर संबंधित मेकर लॉगिन आईडी पर वापस किए गए हैं। विभाग ने निर्देश दिए हैं कि सभी संबंधित लोग निर्धारित समयसीमा के भीतर सही एवं पूर्ण डाटा पुनः अपलोड करें।

समस्याओं के समाधान एवं तकनीकी सहयोग के लिए जनपद स्तर पर हेल्प डेस्क एवं मास्टर ट्रेनर की व्यवस्था भी की गई है। इसके तहत कार्यालय जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी, कमरा नंबर-21, कलेक्ट्रेट परिसर उरई में कार्यरत कनिष्ठ सहायक भुवनेश कुमार को हेल्प डेस्क प्रभारी नामित किया गया है। उनका मोबाइल नंबर 6394936192 तथा हेल्पलाइन नंबर 7007293275 जारी किया गया है।

इसके अलावा सुन्नी वक्फ संपत्तियों के लिए आरिफ अली शाह (कोंच) एवं हाफिज इरशाद (कालपी) को समन्वयक नियुक्त किया गया है। वहीं शिया वक्फ संपत्तियों के लिए सैयद कल्बे हैदर अब्बास को नामित किया गया है।

जिला प्रशासन ने सभी मुतवल्लियों, प्रशासकों एवं प्रबंधक समितियों से अपील की है कि वे संबंधित समन्वयकों से संपर्क कर निर्धारित समयसीमा के भीतर उम्मीद पोर्टल पर वक्फ संपत्तियों का विवरण पूर्ण रूप से अपडेट कराना सुनिश्चित करें।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *