संवाददाता | कानपुर देहात
जनपद कानपुर देहात में सोमवार को पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय द्वारा अपने कार्यालय में जनसुनवाई की गई। इस दौरान विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे फरियादियों एवं पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
पुलिस अधीक्षक ने सभी फरियादियों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी शिकायतों को ध्यानपूर्वक सुना तथा उन्हें निष्पक्ष एवं समयबद्ध न्याय दिलाने का भरोसा दिलाया। प्राप्त प्रार्थना पत्रों को संबंधित अधिकारियों को भेजते हुए निर्देश दिए गए कि शिकायतों का न्यायपूर्ण एवं निर्धारित समय सीमा के भीतर निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
इसी क्रम में जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित कर फरियादियों की समस्याएं सुनी गईं। अधिकारियों ने शिकायतकर्ताओं को उचित एवं न्यायोचित कार्रवाई का आश्वासन दिया।