12 मई को जिला सेवायोजन कार्यालय में लगेगा रोजगार मेला

कानपुर देहात | संवाददाता

उ0प्र0 मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा 12 मई 2026 को एक दिवसीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला प्रातः 11:00 बजे से सेवायोजन कार्यालय परिसर, माती में आयोजित होगा।

जिला सेवायोजन अधिकारी ने जानकारी देते हुए बताया कि इस रोजगार मेले में द इंडिया थर्मिट कॉर्पोरेशन लिमिटेड, कानपुर नगर द्वारा प्रतिभाग किया जाएगा। यह अवसर विशेष रूप से पुरुष बेरोजगार अभ्यर्थियों के लिए उपलब्ध रहेगा।

उन्होंने बताया कि यह रोजगार मेला पूर्णतः निःशुल्क है और इसमें भाग लेने के लिए किसी प्रकार का शुल्क या यात्रा भत्ता देय नहीं होगा। इच्छुक अभ्यर्थियों से अपील की गई है कि वे अपने सभी आवश्यक दस्तावेजों की फोटो कॉपी एवं दो पासपोर्ट साइज फोटो के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित हों।

इस रोजगार मेले के माध्यम से अभ्यर्थियों को रोजगार प्राप्त करने का सुनहरा अवसर मिलेगा, जिससे वे अपने भविष्य को संवार सकते हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *