संवाददाता, कानपुर देहात | दिनांक: 07 मई 2026
जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के तहत थाना बरौर पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। नाबालिग बालिका के साथ दुष्कर्म के मामले में वांछित एक अभियुक्त को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, दिनांक 06 मई 2026 को पीड़िता पक्ष द्वारा थाना बरौर में दी गई तहरीर के आधार पर मुकदमा अपराध संख्या 36/2026, धारा 64(1)/351(3) बीएनएस एवं 3/4 पॉक्सो एक्ट के तहत अभियोग पंजीकृत किया गया था। इस मामले में शिवम पुत्र राकेश नायक, निवासी ग्राम निगोही डेरा, थाना बरौर को नामजद किया गया था।
थाना बरौर पुलिस टीम ने तत्परता से कार्रवाई करते हुए दिनांक 07 मई 2026 को रायरामापुर गेट, थाना क्षेत्र बरौर से अभियुक्त शिवम (उम्र लगभग 19 वर्ष) को गिरफ्तार कर लिया।
गिरफ्तार किए गए अभियुक्त को विधिक प्रक्रिया पूरी करते हुए माननीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम में शामिल अधिकारी:
- प्रभारी निरीक्षक महेश कुमार
- उपनिरीक्षक श्याम सिंह
पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा के प्रति लगातार सख्त कार्रवाई की जा रही है और ऐसे मामलों में त्वरित न्याय दिलाने के प्रयास जारी हैं।