उरई | दिनांक 06 मई 2026 (सूचना विभाग)
नगर मजिस्ट्रेट/प्रभारी जिला प्रोबेशन अधिकारी श्री सुनील कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की माननीय सदस्य श्रीमती अनुपमा लोधी द्वारा दिनांक 07 मई 2026 को जनपद जालौन में महिला जनसुनवाई कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
उन्होंने बताया कि माननीय सदस्य द्वारा अपराह्न 12:00 बजे विकास भवन सभागार में महिला जनसुनवाई की जाएगी। इस दौरान महिला थानाध्यक्षों एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों से विगत माह तक की महिला उत्पीड़न से संबंधित घटनाओं की समीक्षा एवं सुनवाई की जाएगी।
कार्यक्रम के दौरान महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की विस्तृत समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए जाएंगे, ताकि पीड़ित महिलाओं को त्वरित एवं न्यायसंगत राहत प्रदान की जा सके।
नगर मजिस्ट्रेट ने बताया कि सभी महिला थानाध्यक्षों एवं संबंधित क्षेत्राधिकारियों को निर्देशित किया गया है कि वे निर्धारित तिथि एवं समय पर आवश्यक सूचनाओं के साथ उपस्थित रहें।
यह कार्यक्रम महिलाओं की समस्याओं के समाधान एवं उनके अधिकारों की सुरक्षा की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल माना जा रहा है।