संवाददाता
उरई/जालौन
वांछित एवं वारंटी अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाए जा रहे अभियान के क्रम में कोतवाली माधौगढ़ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक वारंटी अभियुक्त को गिरफ्तार किया है।
पुलिस के अनुसार, अभियुक्त विवेक यादव पुत्र वीर सिंह निवासी ग्राम सिलउवा बुजुर्ग, थाना रामपुरा, जनपद जालौन को गिरफ्तार कर उसके विरुद्ध विधिक कार्रवाई की गई है।
पुलिस द्वारा बताया गया कि जनपद में अपराध एवं अपराधियों पर प्रभावी नियंत्रण हेतु इस प्रकार के अभियान लगातार जारी रहेंगे।