बजरंग दल के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने कार्यकर्ताओं को दिया पाथेय, आरएसएस और बजरंग दल के कार्यकर्ताओं ने लिया भाग
संवाददाता
राजपुर/कानपुर देहात।
नगर पंचायत राजपुर स्थित पंडित दीनदयाल उपाध्याय इंटर कॉलेज में शस्त्र पूजन एवं विशाल शौर्य यात्रा का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में पहुंचे बजरंग दल कानपुर प्रांत के प्रांत संयोजक आचार्य अजीत राज ने उपस्थित कार्यकर्ताओं को पाथेय प्रदान किया।
कार्यक्रम के दौरान विधि-विधान से शस्त्र पूजन किया गया। इसके बाद आयोजित शौर्य यात्रा में बजरंग दल एवं राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के कार्यकर्ताओं ने उत्साहपूर्वक सहभागिता की।
आयोजन में बड़ी संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। शस्त्र पूजन एवं शौर्य यात्रा के आयोजन को लेकर राजपुर क्षेत्र में उत्साह का माहौल देखने को मिला।