सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के शेड्यूल में बड़ा बदलाव

संवाददाता, लखनऊ।

लखनऊ: सहारनपुर-लखनऊ वंदे भारत एक्सप्रेस के संचालन में बड़ा बदलाव किया गया है। रेलवे ने ट्रेन के समय में संशोधन करते हुए नया शेड्यूल जारी कर दिया है। यह बदलाव सहारनपुर के यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए किया गया है। सबसे खास बात यह है कि अब ट्रेन सहारनपुर से सुबह और गोमतीनगर से दोपहर में रवाना होगी, जिससे दोनों ओर के यात्रियों को बेहतर कनेक्टिविटी मिलेगी। इसके साथ ही वंदे भारत एक्सप्रेस का डालिगंज स्टेशन पर भी नया ठहराव दिया गया है। नई दिसंबर से ट्रेन का संचालन शुरू होगा।

इस वंदे भारत एक्सप्रेस ट्रेन को 8 नवंबर को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा हरी झंडी दिखाकर शुरू की गई थी। उद्घाटन के बाद भी ट्रेन का संचालन शुरू नहीं हुआ था, जिसके लिए शेड्यूल में बदलाव की मांग थी। अब इसके समय में बड़ा परिवर्तन किया गया है।

नया शेड्यूल:

  • पुराने शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन संख्या 26504 लखनऊ से सुबह 5:00 बजे चलकर दोपहर 12:45 बजे सहारनपुर पहुंचना तय था।

  • वापसी में ट्रेन संख्या 26503 दोपहर रात 3:00 बजे सहारनपुर से चलकर रात 11:00 बजे लखनऊ जंक्शन पहुंचनी थी।

  • नए शेड्यूल के अनुसार, ट्रेन संख्या 26503 (सहारनपुर-गोमतीनगर वंदे भारत) सुबह 5:05 बजे सहारनपुर से रवाना होगी और रुड़की, नजीबाबाद, मुरादाबाद, बरेली, शाहजहांपुर, सीतापुर सिटी, सीतापुर जंक्शन और डालिगंज होते हुए दोपहर दो बजकर पांच मिनट पर गोमतीनगर पहुंचेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *