संवाददाता, कानपुर देहात।
जनपद कानपुर देहात में जिलाधिकारी कपिल सिंह के निर्देश पर और जिला प्रशासन अधिकारियों के नेतृत्व में दिनांक 04.12.2025 को विकासखंड मैथा और राजपुर में ब्लॉक टास्क फोर्स की बैठक का आयोजन किया गया। इस बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक कल्याण एवं संरक्षण समिति एवं बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजनान्तर्गत ब्लॉक टास्क फोर्स की अध्यक्ष द्वारा की गई।
बैठक के उद्देश्य:
-
विकासखंड मैथा एवं राजपुर के सभागार में खंड विकास अधिकारी सुश्री संजू सिंह द्वारा मिशन वात्सल्य योजनान्तर्गत ब्लॉक बाल कल्याण एवं संरक्षण समिति की बैठकों का मुख्य उद्देश्य बच्चों के अधिकार, सुरक्षा और कल्याण को सुनिश्चित करना बताया गया।
-
खंड विकास अधिकारी हरगोविंद गुप्ता द्वारा यह संदेश दिया गया कि यह योजना ऐसे बच्चों की देखभाल और संरक्षण करेगी जिनके माता-पिता या कानूनी अभिभावक नहीं हैं।
-
बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ योजना का उद्देश्य लिंगानुपात में गिरावट को रोकना, कन्या भ्रूण हत्या को रोकना, लड़कियों को शिक्षा और सुरक्षा प्रदान करना है।
-
उपस्थित सभी को बेटी बचाओ बेटी पढ़ाओ की शपथ दिलाई गई और बाल विवाह निरोध अधिनियम 1961 के विरुद्ध अभियान चलाने के लिए जागरूक किया गया।
-
कल्याण विभाग की योजनाएं, जैसे मृत्यु उपरान्त निराश्रित महिला पेंशन, मुख्यमंत्री कन्या सुमंगला योजना, 3090 मुख्यमंत्री बाल सेवा योजना, घरेलू हिंसा से पीड़ित महिलाओं को आर्थिक और कानूनी सहायता आदि के बारे में जानकारी दी गई।
-
बैठक में खंड विकास अधिकारी राजपुर और सहायक विकास अधिकारी समेत कई लोग उपस्थित थे।