“इतना बड़ा झूठ न बोलें, पद की गरिमा का रखें ख्याल” – अखिलेश यादव

लखनऊ। उत्तर प्रदेश में मेट्रो संचालन को लेकर दिए गए बयान पर समाजवादी पार्टी (सपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव ने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को आड़े हाथों लिया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री जिस प्रकार सार्वजनिक रूप से झूठ बोल रहे हैं, वह पद की गरिमा के अनुरूप नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि जनता सब समझ रही है और सच्चाई को जानती है। सपा सरकार ने ही मेट्रो परियोजना को शुरू कराया था और अब भाजपा सरकार जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री को चाहिए कि वे झूठ बोलकर जनता को भ्रमित न करें और अपने पद की प्रतिष्ठा बनाए रखें।

पूर्व मुख्यमंत्री ने कहा कि सत्ता का ऐशो-आराम लेने वाले लोग अगर झूठ बोलेंगे तो समाज का विश्वास खो देंगे। मुख्यमंत्री जिस प्रकार अपनी सरकार को श्रेय देने की कोशिश कर रहे हैं, वह उचित नहीं है।

सपा अध्यक्ष ने कहा कि भाजपा सरकार केवल प्रचार और दिखावे की राजनीति कर रही है। असल काम करने में सरकार पूरी तरह विफल है। जनता महंगाई, बेरोजगारी और भ्रष्टाचार से त्रस्त है, लेकिन सरकार के पास इन मुद्दों पर कोई ठोस जवाब नहीं है।

अखिलेश यादव ने कहा कि वे अपनी पार्टी और कार्यकर्ताओं के साथ हमेशा जनता के हित में खड़े रहेंगे और भाजपा की सच्चाई जनता के सामने लाते रहेंगे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *