रोजगार मेले में 271 अभ्यर्थियों का हुआ चयन

संवाददाता
कानपुर देहात

मिशन रोजगार अभियान के अंतर्गत जिला सेवायोजन कार्यालय, कानपुर देहात द्वारा दिनांक 22 जनवरी 2026 को कुंज बिहारी लाल महाविद्यालय, डुबकी हसनपुर, कानपुर देहात के परिसर में एक दिवसीय रोजगार मेला एवं करियर काउंसलिंग कार्यक्रम का आयोजन किया गया।

कार्यक्रम के दौरान करियर काउंसलर राम जी द्वारा निजी एवं सार्वजनिक क्षेत्र में उपलब्ध रोजगार के अवसरों की विस्तारपूर्वक जानकारी प्रदान की गई। रोजगार मेले में निजी क्षेत्र की 06 कंपनियों ने प्रतिभाग किया। मेले में कुल लगभग 320 अभ्यर्थियों ने सहभागिता की, जिनमें से 271 अभ्यर्थियों का निजी कंपनियों द्वारा प्रारंभिक चयन किया गया।

रोजगार मेले को सफल बनाने में कुंज बिहारी लाल महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. शिव प्रताप सहित सेवायोजन कार्यालय के तेज प्रताप सत्यार्थी, अनुज यादव, पुनीत एवं महाविद्यालय के समस्त स्टाफ का महत्वपूर्ण योगदान रहा, जिनके सहयोग से कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न कराया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *