राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी द्वारा प्रवर्तन अधिकारियों एवं टोल प्रबंधन के साथ बैठक

संवाददाता
उरई/जालौन

01 जनवरी, 2026 से 31 जनवरी, 2026 तक प्रदेशभर में मनाए जा रहे राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत परिवहन विभाग द्वारा सड़क सुरक्षा, जागरूकता एवं प्रवर्तन संबंधी कार्यवाहियां निरंतर की जा रही हैं। इसी क्रम में उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी के.डी. सिंह गौर ने बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे के डकोर स्थित टोल प्लाजा पर उरई के प्रवर्तन अधिकारियों एवं टोल प्रबंधन के साथ एक महत्वपूर्ण समीक्षा बैठक की।

बैठक के दौरान उप परिवहन आयुक्त के.डी. सिंह ने कहा कि बुंदेलखंड एक्सप्रेस-वे झांसी परिक्षेत्र के पांच जनपदों से होकर गुजरता है तथा इस मार्ग पर होने वाली सड़क दुर्घटनाएं पूरे परिक्षेत्र की दुर्घटना संख्या एवं मृत्यु दर को प्रभावित करती हैं। ऐसे में एक्सप्रेस-वे पर सड़क सुरक्षा के सभी रक्षोपाय गंभीरता एवं पूर्ण प्रतिबद्धता के साथ लागू किए जाना अत्यंत आवश्यक है।

टोल प्रबंधन के साथ वार्ता एवं समीक्षा के दौरान उप परिवहन आयुक्त ने टोल प्लाजा पर सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम हेतु उपलब्ध सुरक्षा संसाधनों का निरीक्षण किया। निरीक्षण में टोल प्लाजा पर एंबुलेंस, क्रेन, रेस्क्यू वाहन एवं पेट्रोलिंग वाहन उपलब्ध पाए गए।

इसके उपरांत उन्होंने जनपद उरई के परिवहन अधिकारियों द्वारा की जा रही प्रवर्तन कार्यवाही की समीक्षा करते हुए निर्देश दिए कि एक्सप्रेस-वे के एंट्री एवं एग्जिट प्वाइंट्स पर सघन प्रवर्तन अभियान चलाया जाए। साथ ही हेलमेट, सीट बेल्ट, रिफ्लेक्टिव टेप एवं ड्रंकन ड्राइविंग के विरुद्ध नियमित जांच सुनिश्चित की जाए।

उप परिवहन आयुक्त परिक्षेत्र झांसी के.डी. सिंह के इस पर्यवेक्षणीय दौरे के दौरान संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) झांसी राजेश कुमार वर्मा, सहायक संभागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) जालौन राजेश कुमार, यात्रीकर अधिकारी जालौन विनय पांडे सहित उरई का प्रवर्तन दल उपस्थित रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *