जिलाधिकारी ने ईवीएम वेयरहाउस का किया मासिक निरीक्षण, दिए निर्देश

साफ-सफाई, सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान देने के निर्देश

संवाददाता
कानपुर देहात

जिलाधिकारी कपिल सिंह द्वारा आज मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों की उपस्थिति में ईवीएम वेयरहाउस का मासिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान जिलाधिकारी ने वेयरहाउस में स्थापित सीसीटीवी व्यवस्था, साफ-सफाई, सुरक्षा एवं रखरखाव की स्थिति का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

जिलाधिकारी ने कहा कि ईवीएम वेयरहाउस में स्वच्छता, सुरक्षा व्यवस्था एवं रखरखाव पर विशेष ध्यान दिया जाए तथा नियमित अंतराल पर भारत निर्वाचन आयोग द्वारा जारी दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित किया जाए। उन्होंने निर्देशित किया कि वेयरहाउस की सभी व्यवस्थाएं सदैव दुरुस्त एवं सुचारु रखी जाएं।

इस अवसर पर अपर जिलाधिकारी (प्रशासन)/उप जिला निर्वाचन अधिकारी अमित कुमार सहित मान्यता प्राप्त राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों में समाजवादी पार्टी से शेखू खान एवं बृजमोहन यादव, भारतीय जनता पार्टी से श्यामू शुक्ला, कांग्रेस पार्टी से गोविंद यादव, बहुजन समाज पार्टी से युवराज सिंह, कम्युनिस्ट पार्टी से रामऔतार भारती सहित अन्य जनप्रतिनिधि, अधिकारी, कर्मचारी एवं सुरक्षा कर्मी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *