एसपी श्रद्धा पाण्डेय का डेरापुर थाने का औचक निरीक्षण

व्यवस्थाएं दुरुस्त रखने व शिकायतों के त्वरित निस्तारण के निर्देश

संवाददाता, कानपुर देहात
पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय ने 7 फरवरी को थाना डेरापुर का औचक निरीक्षण कर थाने की कार्यप्रणाली की समीक्षा की और अधीनस्थ कर्मियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।

निरीक्षण के दौरान थाना परिसर की साफ-सफाई, कार्यालय व्यवस्था, माल मुकदमाती कक्ष, जीडी, माल रजिस्टर, हिस्ट्रीशीट, सर्विलांस, सीसीटीएनएस, ई-एफआईआर, कर्मचारियों की बीट बुक तथा भोजनालय का गहन निरीक्षण किया गया। निरीक्षण में पाई गई कमियों के संबंध में थाना प्रभारी और संबंधित अधिकारियों व कर्मचारियों को तत्काल सुधार के निर्देश दिए गए। साथ ही माल मुकदमाती व शस्त्रों की सुरक्षा और अनुरक्षण व्यवस्था को और सुदृढ़ करने को कहा गया।

पुलिस अधीक्षक ने महिला आरक्षियों के साथ बैठक कर महिला सुरक्षा से जुड़ी ‘मिशन शक्ति फेज 5.0’ योजना के क्रियान्वयन की जानकारी ली और इसके प्रभावी संचालन के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा और सशक्तिकरण से जुड़े लक्ष्यों को प्राप्त करना पुलिस की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

उन्होंने थाना प्रभारी व पुलिसकर्मियों को निर्देशित किया कि सभी शिकायतों को गंभीरता से सुना जाए और उनका शीघ्र निस्तारण करते हुए न्यायोचित कार्रवाई सुनिश्चित की जाए।

इस दौरान क्षेत्राधिकारी डेरापुर सहित अन्य अधिकारी व कर्मचारी मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *