नर्सिंग प्रोफेशन डॉक्टरों और मरीजों की दूरी को कम करता है: डॉ. अरविन्द त्रिवेदी

जालौन जनवाणी संचार

उरई (जालौन)। राजकीय मेडिकल कॉलेज, जालौन (उरई) में आज कॉलेज ऑफ नर्सिंग में प्रथम वर्ष के छात्र एवं छात्राओं के वेलकम समारोह का आयोजन किया गया। इस समारोह का आयोजन मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविन्द त्रिवेदी के मार्गदर्शन, डॉ. आफरिना नासिर (नोडल अधिकारी, कॉलेज ऑफ नर्सिंग एवं विभागाध्यक्ष, बायोकेमिस्ट्री विभाग) के संरक्षण एवं श्रीमती स्वाति पाटनवाल (सहायक आचार्य) एवं ओम प्रकाश शर्मा (सहायक आचार्य) की देखरेख में किया गया।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य डॉ. अरविन्द त्रिवेदी ने कहा कि नर्सिंग प्रोफेशन डॉक्टरों और मरीजों की दूरी को कम करता है। उन्होंने आगे कहा कि नर्सिंग केवल देखभाल और आदेशों के पालन करने तक ही सीमित नहीं है, बल्कि इसका सम्बन्ध मानवता से है। नर्सिंग अधिकारी डायग्नोसिस एवं मरीज की देखभाल और इलाज में अहम भूमिका निभाते हैं।

कार्यक्रम की विजेता मिस्टर फ्रेशर मिस्टर आर्यन, मिस फ्रेशर मिस लक्ष्मी, मिस्टर स्मार्ट मिस्टर आदित्य, मिस स्मार्ट मिस शिल्जा, मिस्टर स्माइली मिस्टर अभिषेक और मिस स्माइली मिस प्रार्थना चुने गए।

मास्टर ऑफ सेरेमनी अदिति, विपिन, खुशी, शुभा, वैष्णवी, रोहिनी, वैष्नवी सैनी, शिवानी, सोनी, प्राची, दिव्या एवं अभिषेक रहे। इस दौरान कार्यक्रम में डॉ. शैलेन्द्र प्रताप सिंह (सह आचार्य, कम्युनिटी मेडिसिन विभाग), मेट्रन श्रीमती रमा एवं श्रीमती श्वेता, अन्य नर्सिंग फैकल्टी सदस्यों में नेही सिंह (सहायक आचार्य), आकाश पाल, श्रीमती ऋषु जैनिफर हेनरी, श्रीमती कपल बाला, दीपक हिलौली, श्रीमती भावना, शिवम सिंह तोमर, राकेश तंवर, श्रीमती नेहा चौहान, सुश्री प्रियंका कुशवाहा, सुश्री समीक्षा विश्वकर्मा, श्रीमती दीप्ति सिंह, सुश्री एरम अंसारी, सुश्री प्रतिभा देवी, सुश्री पल्लवी मिश्रा, नर्सिंग ट्यूटर श्रीमती सुचिता अवस्थी इत्यादि उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *