मेगा विधिक सहायता एवं सेवा शिविर की तैयारियों को लेकर समन्वय बैठक सम्पन्न

उरई, दिनांक 22 जनवरी 2026 (सू.वि.)

माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के निर्देशानुसार तथा माननीय जनपद न्यायाधीश श्री विरजेन्द्र कुमार सिंह के मार्गदर्शन में आगामी दिनांक 22 फरवरी 2026 को आयोजित होने वाले मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर के सफल आयोजन को लेकर जिला दीवानी न्यायालय, उरई में एक समन्वय बैठक सम्पन्न हुई।

बैठक में जिले के समस्त मध्यस्थ, पैनल अधिवक्ता, लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम एवं पराविधिक स्वयंसेवकों की सहभागिता रही। इस अवसर पर अपर जिला जज/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण जालौन श्रीमती पारूल पंवार द्वारा उपस्थित सभी को मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश प्रदान किए गए।

बैठक में चीफ लीगल एड डिफेन्स काउंसिल सिस्टम श्री विश्राम सिंह, मध्यस्थगण श्री दृगपाल सिंह, श्री विनोद कुमार व्यास, श्री अशोक पाठक, श्रीमती सुलेखा सिंह, श्रीमती राजकुमारी निषाद, श्री रामजी, पैनल अधिवक्ता श्री अब्दुल रहमान खान, श्रीमती मन्जूलता, पराविधिक स्वयंसेवक श्री महेश सिंह परिहार, योगेश कुमार श्रीवास्तव, श्रीमती स्नेश राजा, श्री अरविंद कुमार पाण्डेय, श्री रणजीत सिंह सहित अन्य उपस्थित रहे।

इसी क्रम में अपर जिला जज प्रथम/नोडल अधिकारी श्री सतीश चन्द्र द्विवेदी द्वारा जिला प्रशासन, विकास, वन, पुलिस, स्वास्थ्य एवं पंचायत विभाग के अधिकारियों के साथ एक पृथक समन्वय बैठक की अध्यक्षता की गई। उन्होंने उपस्थित अधिकारियों को निर्देशित किया कि माननीय राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण एवं उत्तर प्रदेश राज्य विधिक सेवा प्राधिकरण के दिशा-निर्देशों के अनुसार समाज के विभिन्न वर्गों के व्यक्तियों के विधिक सशक्तीकरण एवं शासकीय योजनाओं का अधिकतम लाभ प्रदान करने हेतु जनपद जालौन में दिनांक 22 फरवरी 2026 को मेगा/बृहद विधिक सहायता एवं सेवा शिविर का आयोजन किया जाना है।

उन्होंने बताया कि इस शिविर के अंतर्गत जिले के समस्त विभागों द्वारा संचालित जनकल्याणकारी एवं कार्यकारी योजनाओं के लाभार्थियों को चिन्हित करने तथा योजनाओं के व्यापक प्रचार-प्रसार हेतु एक ही स्थान पर सभी विभागों के अलग-अलग कैम्प लगाए जाएंगे, जिससे जनसामान्य को विभिन्न योजनाओं का लाभ एक ही मंच पर प्राप्त हो सके। सभी विभागों को जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के साथ पूर्ण समन्वय स्थापित करते हुए सक्रिय सहयोग प्रदान करने के निर्देश दिए गए।

बैठक में उपस्थित अधिकारियों ने मेगा शिविर के सफल आयोजन हेतु पूर्ण सहयोग प्रदान करने का आश्वासन दिया।

इस अवसर पर अपर जिला मजिस्ट्रेट (न्यायिक) श्री योगेन्द्र सिंह, अपर पुलिस अधीक्षक श्री प्रदीप कुमार, जिला विकास अधिकारी श्री निशान्त कुमार पाण्डेय, अपर मुख्य चिकित्साधिकारी श्री अरविन्द शेखर, उप प्रभागीय वनाधिकारी श्री रवि मोहन, संभागीय परिवहन अधिकारी श्री विनय कुमार पाण्डेय, जिला पंचायत विभाग के प्रतिनिधि/जिला को-ऑर्डिनेटर श्री धर्मेन्द्र कुमार एवं समाज कल्याण विभाग के प्रतिनिधि श्री देवेन्द्र त्रिवेदी सहित संबंधित विभागों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *