पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का 73 वर्ष की आयु में निधन

मिजोरम के रह चुके हैं राज्यपाल

एजेंसी, नई दिल्ली।

नई दिल्ली से भाजपा सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, पूर्व मिजोरम राज्यपाल और वरिष्ठ वकील स्वराज कौशल का गुरुवार को निधन हो गया है। वह 73 वर्ष के थे।

उनका जन्म 12 जुलाई, 1952 को हिमाचल के सोलन में हुआ था। सुप्रीम कोर्ट के सीनियर एडवोकेट और स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति स्वराज कौशल के आकस्मिक निधन से राजनीतिक हलकों में शोक की लहर दौड़ गई है।

मालवीय नगर से विधायक और भाजपा के वरिष्ठ नेता सतीश उपाध्याय ने एक्स (पहले ट्विटर) पर स्वराज कौशल के निधन पर एक पोस्ट साझा किया है। उन्होंने लिखा है कि स्वर्गीय सुषमा स्वराज के पति और माननीय सांसद बांसुरी स्वराज के पिता, मिजोरम के पूर्व गवर्नर और सीनियर एडवोकेट स्वराज कौशल के अचानक निधन के बारे में सुनकर बहुत दुख हुआ।

उपाध्याय ने आगे कहा, “उन्होंने ईमानदारी, समझदारी और बेमिसाल लगन से देश की सेवा की। बांसुरी और उनके पूरे परिवार के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं।”

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *