अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित

सर्पदंश से जुड़ी भ्रांतियों को दूर कर सही इलाज पर दिया गया जोर

कानपुर देहात, 19 सितम्बर 2025।
आज मुख्य चिकित्सा अधिकारी सभागार में अंतरराष्ट्रीय सर्पदंश जागरूकता दिवस पर एक जागरूकता गोष्ठी आयोजित की गई। कार्यक्रम की अध्यक्षता अपर न्यायाधीश/सचिव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण हिमांशु कुमार सिंह एवं मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. ए.के. सिंह ने संयुक्त रूप से की।

गोष्ठी के दौरान विशेषज्ञों ने सर्पदंश से जुड़ी भ्रांतियों और उपचार संबंधी सही जानकारियों को साझा करते हुए लोगों को जागरूक किया। इस मौके पर अपर मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. एस.एल. वर्मा एवं उप मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. डी.के. सिंह ने सभा को संबोधित किया और गोष्ठी का संचालन किया।

वहीं डॉ. यतेन्द्र शर्मा ने सर्पदंश के कारण, उसके लक्षण, प्राथमिक उपचार और अस्पताल में उपलब्ध सुविधाओं पर विस्तृत चर्चा की। उन्होंने बताया कि समय पर सही उपचार और जागरूकता से सर्पदंश से होने वाली मृत्यु और जटिलताओं को रोका जा सकता है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *