संवाददाता — उरई/जालौन
जनपद में साइबर अपराधों पर प्रभावी अंकुश लगाए जाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक जालौन डॉ. दुर्गेश कुमार एवं अपर पुलिस अधीक्षक — द्वारा थाना कदौरा में नवनिर्मित साइबर कक्ष का फीता काटकर विधिवत उद्घाटन किया गया।
इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक ने कहा कि साइबर कक्ष की स्थापना से साइबर अपराधों की त्वरित जांच, तकनीकी विश्लेषण एवं पीड़ितों को शीघ्र न्याय दिलाने में सहायता मिलेगी। उन्होंने संबंधित अधिकारियों को साइबर अपराधों के प्रति संवेदनशीलता बढ़ाने एवं आमजन को जागरूक करने के निर्देश भी दिए।
उद्घाटन कार्यक्रम के दौरान क्षेत्राधिकारी कालपी सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।