अवैध असलहा, कारतूस व छीनी गई दो लेडीज अंगूठियाँ बरामद
संवाददाता — उरई/जालौन
थाना रेंढर पुलिस द्वारा मु0अ0सं0 109/2025, धारा 304(2)/115(2)/317(2) भारतीय दण्ड संहिता में वांछित एवं फरार चल रहे 25,000 रुपये के इनामिया अभियुक्त को गिरफ्तार करने में सफलता प्राप्त की गई है।
गिरफ्तारी के दौरान अभियुक्त के कब्जे से एक अवैध असलहा मय कारतूस तथा छीनी गई 02 अदद लेडीज अंगूठियाँ (पीली धातु) बरामद की गईं। पुलिस द्वारा अभियुक्त के विरुद्ध नियमानुसार विधिक कार्यवाही करते हुए उसे न्यायिक अभिरक्षा में भेजे जाने की प्रक्रिया की जा रही है।
थाना रेंढर पुलिस की इस कार्रवाई को अपराध नियंत्रण एवं कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने की दिशा में महत्वपूर्ण सफलता माना जा रहा है।