विकास खंड अमरौधा में प्री-मेगा विधिक जागरूकता शिविर आयोजित

कानपुर देहात, 9 फरवरी 2026।
विकास खंड अमरौधा में प्री-मेगा विधिक जागरूकता शिविर का आयोजन जिला विधिक सेवा प्राधिकरण की सचिव श्रीमती नूपुर श्रीवास्तव के मार्गदर्शन में किया गया। कार्यक्रम में प्रभारी खंड विकास अधिकारी बलवीर प्रजापति सहित विभिन्न विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

शिविर का उद्देश्य ग्रामीण नागरिकों को कानून, समानता तथा गरीब, महिलाओं, बुजुर्गों और बच्चों के कल्याण से संबंधित योजनाओं की जानकारी देना था। इस दौरान बाल विकास एवं पुष्टाहार विभाग, न्यायिक विभाग, महिला कल्याण विभाग, ग्राम्य विकास विभाग, पंचायती राज विभाग, स्वास्थ्य विभाग, परिवहन विभाग, कृषि विभाग, समाज कल्याण विभाग, दिव्यांगजन कल्याण विभाग तथा माध्यमिक शिक्षा विभाग द्वारा संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।

कार्यक्रम में अखिलेश कुशवाहा (सहायक विकास अधिकारी-पंचायत), प्रतिमा श्रीवास्तव (महिला कल्याण विभाग), पूजा वर्मा (डीएमएम), मनोज कुमार (बीएमएम), महेंद्र श्रीवास्तव (एसी), स्मिता वर्मा (परिवहन विभाग) तथा अमित मिश्रा (प्रबंधक, बड़ौदा उत्तर प्रदेश ग्रामीण बैंक) सहित अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

कार्यक्रम का संचालन सहायक विकास अधिकारी (कृषि) बलवीर प्रजापति द्वारा किया गया। अंत में सभी का आभार व्यक्त किया गया तथा “बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ” की शपथ दिलाकर कार्यक्रम का समापन किया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *