मिशन शक्ति 5.0: कानपुर देहात पुलिस द्वारा महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान

बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 20 दिसंबर 2025 को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता फैलाने के उद्देश्य से श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत जनपद भर में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के अंतर्गत जनपदीय थाना पुलिस द्वारा विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इस दौरान सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा अपराधों से बचाव के प्रभावी उपायों से अवगत कराना रहा। इस अवसर पर महिलाओं को महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों
महिला हेल्पलाइन 181,
वूमेन पावर लाइन 1090,
चाइल्ड हेल्पलाइन 1098,
इमरजेंसी सेवा 112 एवं
पुलिस कंट्रोल रूम 1076— की जानकारी दी गई।

साथ ही महिलाओं को UPCOP App के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने के लिए प्रेरित किया गया तथा सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी अकाउंट से बचाव के उपाय बताए गए।

कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को POCSO Act, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट से संबंधित महत्वपूर्ण प्रावधानों की जानकारी दी गई।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि मिशन शक्ति 5.0 के अंतर्गत इस प्रकार के जागरूकता अभियान आगे भी निरंतर चलाए जाएंगे, ताकि महिलाएं स्वयं को सुरक्षित, सशक्त एवं आत्मनिर्भर महसूस कर सकें।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *