भूमि विवादों के निस्तारण के लिए संयुक्त टीम बनाने के निर्देश
संवाददाता, कानपुर देहात
तहसील डेरापुर में 7 फरवरी 2026 को जिलाधिकारी कपिल सिंह एवं पुलिस अधीक्षक श्रद्धा नरेंद्र पाण्डेय की उपस्थिति में संपूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इस दौरान अपनी शिकायत लेकर पहुंचे फरियादियों व पीड़ितों की समस्याओं को गंभीरता से सुना गया।
जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक ने राजस्व व पुलिस विभाग के अधिकारियों तथा कर्मचारियों को संयुक्त टीम बनाकर मौके पर जाकर सभी शिकायतों का शत-प्रतिशत, निष्पक्ष और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। उन्होंने विशेष रूप से भूमि विवाद से जुड़े मामलों में राजस्व और पुलिस की संयुक्त कार्रवाई पर जोर दिया, ताकि फरियादियों को अलग-अलग विभागों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का त्वरित व पारदर्शी समाधान हो सके।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक ने तहसील रसूलाबाद में तथा सभी क्षेत्राधिकारियों ने अपने-अपने सर्किल की तहसीलों में समाधान दिवस आयोजित कर आमजन की समस्याएं सुनीं और संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए।