रूस अगले साल भी युद्ध जारी रखने की तैयारी कर रहा: यूक्रेनी राष्ट्रपति जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों से लगाई मदद की गुहार

एजेंसी

यूक्रेन। राष्ट्रपति वोलोदिमिर जेलेंस्की ने चेतावनी दी है कि रूस अगले साल भी युद्ध जारी रखने की तैयारी कर रहा है। जेलेंस्की ने पश्चिमी देशों और खासकर अमेरिका से मदद देने की अपील की। सोशल मीडिया पर साझा एक पोस्ट में जेलेंस्की ने लिखा, आज हम फिर से ऐसे संकेत मिले हैं कि मॉस्को अगले साल भी लड़ाई जारी रखने की तैयारी कर रहा है। वे संकेत सिर्फ हमारे लिए नहीं हैं बल्कि ये हमारे सहयोगी देशों के लिए भी संकेत हैं कि वे भी इसे देखें और न सिर्फ देखें बल्कि इस पर प्रतिक्रिया भी दें। खासकर अमेरिका, जो अक्सर कहता है कि रूस इस युद्ध को खत्म करना चाहता है। जेलेंस्की ने कहा कि रूस यूक्रेन को तहस-नहस करना चाहता है, लेकिन जो संकेत मिल रहे हैं, वे बिल्कुल उलट हैं। रूस की मानसिकता की समझकर उसके हिसाब से कार्रवाई की जानी चाहिए। रूस कुटनीति को अनिश्चित नहीं देता और वह बस यूक्रेन और यूक्रेन के लोगों की तबाह करना चाहता है। वह यूक्रेन की जमीन को चुराकर उसे कानूनी वैधता देना चाहता है। यूक्रेन के बाद रूस यूरोप का रुख करेगा।

जेलेंस्की ने कहा कि रूस की जमीन को भी ऐतिहासिक रूप से रूस की जमीन बताएगा। जेलेंस्की ने इसके बाद लिखा कि यूक्रेन अपने सहयोगी देशों के साथ मिलकर काम करना जारी रखेगा। यूक्रेन को आर्थिक और सैन्य मदद की जरूरत है। साथ ही रूस की संपत्तियों के खिलाफ कार्रवाई और राजनीतिक इच्छाशक्ति की भी जरूरत है। रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने में भारत की भूमिका अहम एस्टोनिया के विदेश मंत्री ने एक बयान में कहा है कि रूस-यूक्रेन युद्ध रुकवाने में भारत अहम भूमिका निभा सकता है। उन्होंने कहा कि भारत के रूस के साथ मजबूत आर्थिक संबंध हैं। एस्टोनिया के विदेश मंत्री मार्गस साहकना ने कहा, भारत, रूस पर दबाव डाल सकता है और रूस को समझा सकता है कि उसकी यूक्रेन की आक्रामकता, यूरोप के भी खिलाफ है।

यूक्रेन राष्ट्रपति की यह अपील ऐसे समय में आई है जब पश्चिमी देशों में रूस के खिलाफ सख्ती कम होने की आशंका जताई जा रही है। युद्ध का अंत कब? दुनिया सांस थामे इंतजार कर रही है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *