संवाददाता — कानपुर देहात
दिनांक 19.01.2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय की अध्यक्षता में सर्किल अकबरपुर के सभी विवेचकों का अर्दलीय रूम कर लंबित मामलों की समीक्षा की गई।
बैठक में महोदया ने सभी विवेचकों को लंबित विवेचनाओं का शीघ्र और न्यायोचित निस्तारण, समयबद्ध चार्जशीट प्रस्तुति, तथा अन्य प्रकरणों का नियत समय में निस्तारण सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
साथ ही सुरक्षा और कानून-व्यवस्था सुदृढ़ करने हेतु भी महत्वपूर्ण निर्देश जारी किए गए:
-
संदिग्ध व्यक्तियों, वस्तुओं और स्थानों की गहनता से जाँच के लिए सघन चेकिंग अभियान।
-
अपराध निवारण और जनता के साथ संपर्क बढ़ाने के लिए नियमित पैदल गश्त।
पुलिस अधीक्षक ने कहा कि यह कदम न्यायिक प्रक्रिया में दक्षता बढ़ाने, जनता की शिकायतों का समय पर निस्तारण करने और क्षेत्र में अपराध दर कम करने के लिए उठाया गया है।