मिशन शक्ति टीम की पहल से एक परिवार टूटने से बचा

कोतवाली उरई में काउंसलिंग से दम्पति के बीच हुआ समझौता

संवाददाता — उरई/जालौन

दिनांक 05 जनवरी 2026 को कोतवाली उरई में एक दम्पति के मध्य वैचारिक मतभेद के कारण लगभग 03 वर्षों से चल रहे विवाद, जो संबंध विच्छेद की कगार पर पहुँच चुका था, के संबंध में तहरीर प्राप्त हुई। प्रकरण की संवेदनशीलता को देखते हुए मिशन शक्ति टीम के सहयोग से महिला पुलिस अधिकारियों एवं नामित सदस्यों द्वारा पति–पत्नी एवं परिजनों की काउंसलिंग की गई।

काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को आपसी संवाद, पारिवारिक मूल्यों एवं दायित्वों के प्रति जागरूक किया गया। समझाइश के परिणामस्वरूप दम्पति ने भविष्य में आपसी लड़ाई-झगड़ा न करने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का पालन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने की सहमति व्यक्त की।

आपसी सुलह होने पर दम्पति को एक-दूसरे के साथ सामंजस्य स्थापित कर पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी गई, जिससे दोनों पक्ष संतुष्ट हुए और परिवार बिखरने से बच गया।

मिशन शक्ति टीम द्वारा यह निर्णय लिया गया कि संबंधित परिवार पर अगले 06 माह तक सतत निगरानी रखते हुए समय-समय पर काउंसलिंग की जाएगी, ताकि पारिवारिक सौहार्द बना रहे।

महिला शक्ति टीम का विवरण:

  • निरीक्षक भूपेन्द्र सिंह

  • महिला उप निरीक्षक प्रियंका सचान

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *