पुलिस अधीक्षक ने पुलिस चौकी मैथा का औचक निरीक्षण कर दिए आवश्यक दिशा-निर्देश

संवाददाता — कानपुर देहात

दिनांक 29 जनवरी 2026 को पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने थाना शिवली क्षेत्रान्तर्गत पुलिस चौकी मैथा का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान उन्होंने चौकी पर तैनात पुलिसकर्मियों से प्रत्यक्ष संवाद स्थापित कर उनके द्वारा किए जा रहे कार्यों, दैनिक प्रक्रियाओं एवं सामने आने वाली चुनौतियों की गहन समीक्षा की।

पुलिस अधीक्षक महोदया ने चौकी की आधारभूत व्यवस्थाओं, रिकॉर्ड संधारण, शिकायतों के समयबद्ध निस्तारण, तथा आम जनता के साथ संवाद एवं व्यवहार की स्थिति का विस्तार से अवलोकन किया। उन्होंने निर्देश दिए कि सभी अभिलेख अद्यतन एवं सुव्यवस्थित रखें जाएं तथा फरियादियों की शिकायतों का न्यायपूर्ण और शीघ्र समाधान सुनिश्चित किया जाए।

निरीक्षण के उपरांत उन्होंने चौकी कर्मियों को निर्देशित किया कि वे कानून-व्यवस्था एवं अपराध नियंत्रण के साथ-साथ जनसामान्य की समस्याओं के प्रति संवेदनशील एवं तत्पर रहें। उन्होंने कहा कि पुलिस चौकी नागरिकों के लिए सेवा और सहयोग की पहली कड़ी होती है, इसलिए यहां तैनात कर्मियों को जनोपयोगी, पारदर्शी एवं सुलभ पुलिस सेवा प्रदान करनी चाहिए।

पुलिस अधीक्षक ने स्थानीय सुरक्षा व्यवस्था को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए भी आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। इस अवसर पर चौकी प्रभारी मैथा सहित अन्य पुलिस अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *