संवाददाता — जालौन
दिनांक 20 जनवरी 2026 को कोतवाली कोंच पर एक तहरीरी सूचना प्राप्त हुई कि आवेदक की 21 वर्षीय पुत्री को रिजवान मंसूरी उर्फ छोटू टाइगर (पुत्र रिजवान मंसूरी), निवासी मोहल्ला जवाहर नगर, कोतवाली कोंच, जनपद जालौन ने बहला-फुसलाकर अपने साथ ले लिया है।
सूचना मिलने के तुरंत बाद कोतवाली कोंच पुलिस ने सुसंगत धाराओं में अभियोग दर्ज कर आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी। पुलिस ने अपहृता को सुरक्षित बरामद कर लिया है। अपहृता का चिकित्सीय परीक्षण कराकर उसे बयान दर्ज कराने हेतु माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।
इस मामले में क्षेत्राधिकारी कोंच ने बताया कि अग्रिम विवेचनात्मक कार्यवाही प्रचलित है और आरोपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की जा रही है।