अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन ने उरई में नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय का किया उद्घाटन

संवाददाता — उरई/जालौन

अपर पुलिस महानिदेशक कानपुर जोन, कानपुर द्वारा जनपद जालौन स्थित पुलिस अधीक्षक कार्यालय परिसर में नवनिर्मित पुलिस अधीक्षक कार्यालय भवन का भव्य उद्घाटन किया गया। इस अवसर पर उनके साथ पुलिस महानिरीक्षक झांसी परिक्षेत्र झांसी तथा पुलिस अधीक्षक जालौन भी उपस्थित रहे।

अपर पुलिस महानिदेशक महोदय ने फीता काटकर कार्यालय भवन का विधिवत शुभारंभ किया और परिसर का निरीक्षण किया। उन्होंने आधुनिक सुविधाओं से युक्त इस नवीन भवन की सराहना करते हुए कहा कि इससे पुलिस प्रशासन के कार्यों में गति आएगी तथा आमजन को बेहतर सेवाएं मिलेंगी।

कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधिकारियों एवं कर्मचारियों की उपस्थिति में यह उद्घाटन समारोह सम्पन्न हुआ।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *