योगी सरकार लाएगी 1.5 लाख नौकरियां: 10 साल में 10 लाख रोजगार देने का रिकॉर्ड बनाएंगे

लखनऊ। उत्तर प्रदेश की योगी आदित्यनाथ सरकार नए साल में नौकरियों की बौछार लेकर आएगी। सरकार युवाओं को बड़ा तोहफा देते जा रही है। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में एक उच्च स्तरीय बैठक में अधिकारियों से विभागवार सरकारी नौकरी के खाली पदों की डिटेल मांगी थी, जिससे इन पदों पर नियुक्ति की जा सके।

मुख्यमंत्री ने समीक्षा के बाद वर्ष 2026 में प्रदेश के युवाओं को 1.5 लाख सरकारी नौकरी देने की अनुमति दे दी है।

ये नौकरियां पुलिस, शिक्षा, राजस्व, आवास विकास समेत प्रदेश के विभिन्न विभागों में दी जाएंगी। इसमें सबसे अधिक नौकरी पुलिस और शिक्षा विभाग में होंगी। इसी के साथ 2026 में योगी सरकार के नाम सबसे अधिक सरकारी नौकरी देने का रिकॉर्ड भी दर्ज हो जाएगा।

10 साल में 10 लाख रोजगार का लक्ष्य योगी सरकार प्रदेश में पहली सरकार होगी, जो 10 साल में 10 लाख सरकारी नौकरी का उदाहरण देगी। प्रदेश सरकार के मीडिया सेल की तरफ से जारी विज्ञप्ति के मुताबिक उत्तर प्रदेश की योगी सरकार ने पिछले साढ़े आठ साल में प्रदेश के युवाओं को विभिन्न विभागों में साढ़े आठ लाख से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। यह सभी भर्तियां पारदर्शी और निष्पक्ष तरीके से हुईं।

इससे प्रदेश के युवाओं का योगी सरकार पर भरोसा मजबूत हुआ है। पहले की सरकारों में उत्तर प्रदेश में सरकारी भर्तियों में पारदर्शी माहौल नहीं था।

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने हाल ही में उच्च अधिकारियों के साथ बैठक की। बैठक में साफ निर्देश दिए कि बेरोजगारी को खत्म करने के लिए अधिक से अधिक सरकारी नौकरियां दी हैं। यह सभी भर्तियां विज्ञापन जारी करने का काम अंतिम चरण में है। कुछ विभागों में भर्ती प्रक्रिया शुरू भी हो चुकी है।

प्रमुख विभागों में भर्तियां

  • पुलिस विभाग में अब तक 2119 लाख पदों पर भर्ती की गई है। इसी क्रम में सीएम योगी के निर्देश पर वर्ष 2026 में पुलिस विभाग को और से करीब 50 हजार पदों पर भर्ती का विज्ञापन जारी किया जाएगा।
  • इसी तरह वर्ष 2026 में पुलिस विभाग 30 हजार आरक्षी, पांच हजार सब इंस्पेक्टर के पदों पर भर्ती करेगा।
  • इसके अलावा विभाग में 15 हजार विभिन्न पदों पर भी भर्ती की जाएंगी।

योगी सरकार ने साफ कर दिया है – उत्तर प्रदेश में अब नौकरी सिर्फ योग्यता के आधार पर मिलेगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *