मिशन शक्ति 5.0: महिला सुरक्षा एवं सशक्तिकरण हेतु जागरूकता अभियान

बाजारों व सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं को कानूनी अधिकारों की दी गई जानकारी

संवाददाता
कानपुर देहात

दिनांक 31 जनवरी 2026 को महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता बढ़ाने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक, जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत व्यापक जागरूकता अभियान चलाया गया।

अभियान के तहत जनपद के विभिन्न ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्रों, बाजारों एवं सार्वजनिक स्थानों पर थाना पुलिस द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए। इन कार्यक्रमों में सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं को महिला सुरक्षा योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों, जनकल्याणकारी योजनाओं तथा साइबर अपराधों से बचाव के उपायों की विस्तृत जानकारी दी गई।

इस दौरान महिलाओं को 181 (महिला हेल्पलाइन), 1090 (महिला शक्ति लाइन), 1098 (चाइल्ड हेल्पलाइन), 112 (आपातकालीन सेवा) एवं 1076 (पुलिस कंट्रोल रूम) जैसे महत्वपूर्ण हेल्पलाइन नंबरों की जानकारी दी गई। साथ ही UPCOP ऐप के माध्यम से पुलिस सेवाओं का लाभ उठाने तथा सोशल मीडिया पर होने वाले साइबर अपराधों—जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों—से बचाव के लिए आवश्यक सावधानियों के बारे में बताया गया।

कानूनी अधिकारों के अंतर्गत महिलाओं को POCSO अधिनियम, दहेज निषेध अधिनियम, घरेलू हिंसा अधिनियम तथा आईटी एक्ट से संबंधित प्रावधानों की जानकारी भी प्रदान की गई। अभियान का मुख्य उद्देश्य महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति सजग करना तथा उन्हें अपराधों से बचाव के उपायों से अवगत कराना रहा।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *