वित्तीय वर्ष 2025-26 हेतु ठेका दिए जाने की प्रक्रिया
उरई | 28 जनवरी 2026 (सू.वि.)
सिविल जज (जू०डि०) जालौन ने जानकारी दी है कि न्यायालय सिविल जज (जू०डि०) जालौन, जनपद जालौन के प्रांगण में स्थित कैन्टीन को आगामी वित्तीय वर्ष 2025-26 (शेष वित्तीय वर्ष तक) की अवधि के लिए ठेके पर उठाने हेतु पुनः नीलामी की जाएगी।
नीलामी की कार्यवाही दिनांक 04 फरवरी 2026 को पूर्वाह्न 10:00 बजे से 12:00 बजे तक न्यायालय सिविल जज (जू०डि०) जालौन के प्रांगण में सम्पन्न होगी। इच्छुक व्यक्ति निर्धारित समय पर उपस्थित होकर बोली लगा सकते हैं।
बताया गया कि प्रत्येक बोलीकर्ता को बोली से पूर्व ₹5000/- की धरोहर धनराशि उसी दिन अमीन द्वितीय, सिविल कोर्ट उरई के पास जमा करनी होगी। अंतिम बोली लगाने वाले व्यक्ति की धरोहर धनराशि ₹5000/- सुरक्षित रखी जाएगी, जबकि अन्य बोलीकर्ताओं की राशि नीलामी प्रक्रिया पूर्ण होने के पश्चात वापस कर दी जाएगी।
नीलामी समाप्त होने पर अंतिम बोली लगाने वाले व्यक्ति को सम्पूर्ण धनराशि तत्काल जमा करनी होगी, तथा ठेके के संबंध में निर्धारित स्टाम्प पर इकरारनामा सात दिवस के भीतर निष्पादित करना अनिवार्य होगा।
बोली लगाने वाला व्यक्ति बकायेदार या काली सूची में शामिल न हो, तथा उसके विरुद्ध कोई आपराधिक मामला न पंजीकृत या लंबित हो—इस आशय का शपथपत्र बोली से पूर्व प्रस्तुत करना अनिवार्य होगा। बोली को स्वीकृत अथवा अस्वीकृत करने का अधिकार माननीय जिला जज, जालौन (उरई) को सुरक्षित रहेगा।
उक्त नीलामी से संबंधित सूचना माननीय उच्च न्यायालय इलाहाबाद की वेबसाइटwww.allahabadhighcourt.in
तथा जनपद न्यायाधीश जालौन, उरई की वेबसाइटecourts.gov.in/jalaun
पर भी उपलब्ध है।