परिवार परामर्श टीम की पहल से तीन परिवारों का कराया गया समझौता, टूटने से बचे रिश्ते

संवाददाता – उरई/जालौन

महिला परिवार परामर्श केंद्र द्वारा वैचारिक मतभेद के कारण टूटने की कगार पर पहुंचे परिवारों के विवादों को निरंतर गंभीरता से सुना जा रहा है। इसी क्रम में परिवार परामर्श टीम के सहयोग से तीन परिवारों के बीच आपसी समझौता कराकर उन्हें बिखरने से बचाया गया

परामर्श केंद्र में महिला पुलिस अधिकारियों एवं अन्य नामित सदस्यों द्वारा पति-पत्नी एवं उनके परिजनों के बीच उत्पन्न विवादों की गहन काउंसलिंग की गई। काउंसलिंग के दौरान दोनों पक्षों को शांतिपूर्वक अपनी बात रखने का अवसर दिया गया तथा पारिवारिक मूल्यों एवं आपसी समन्वय के महत्व को समझाया गया।

परामर्श के सकारात्मक परिणामस्वरूप दोनों पक्षों ने भविष्य में आपसी मतभेदों को बातचीत के माध्यम से सुलझाने, किसी भी प्रकार के लड़ाई-झगड़े से बचने तथा पारिवारिक कर्तव्यों का निर्वहन करते हुए सौहार्दपूर्ण वातावरण में साथ रहने का संकल्प लिया।

समझौते के उपरांत दंपत्ति जोड़ों को एक-दूसरे के प्रति सहयोग, विश्वास एवं सामंजस्य बनाए रखते हुए पारिवारिक दायित्वों का सही ढंग से निर्वहन करने की सलाह दी गई। परिवार परामर्श केंद्र की इस पहल को सामाजिक दृष्टि से सराहनीय बताया गया।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *