संवाददाता — उरई/जालौन
ग्राम प्रतापपुरा में रविवार, 18 जनवरी 2026 को सात दिवसीय श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ का शुभारंभ भव्य और विशाल कलश शोभा यात्रा के साथ हुआ। इस अवसर पर बड़ी संख्या में कन्याओं एवं महिलाओं ने सिर पर कलश धारण कर शोभा यात्रा में सहभागिता की।
कलश यात्रा गांव के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकाली गई, जिससे संपूर्ण क्षेत्र भक्तिमय वातावरण में सराबोर हो गया। यात्रा के दौरान “जय श्रीराम” और “हर-हर महादेव” के गगनभेदी जयकारों से पूरा गांव गूंज उठा। मार्ग में जगह-जगह ग्रामीणों द्वारा श्रद्धालुओं का पुष्पवर्षा एवं जलपान से स्वागत किया गया।
कथा वाचक पूज्य पाद श्री अनिल त्रिपाठी जी महाराज ने अपने उद्बोधन में कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण से जन्म-जन्मांतर के पाप नष्ट होते हैं तथा मन को शांति और जीवन को सही दिशा प्राप्त होती है।
इस धार्मिक आयोजन के आयोजक श्री सतीश चंद्र मिश्रा हैं।
संरक्षक के रूप में श्री श्री 1008 महंत रामसेवक दास का मार्गदर्शन प्राप्त है।
कार्यक्रम को सफल बनाने में अरविंद मिश्रा, शरद कुमार मिश्रा, पारस कुमार मिश्रा, नारायण कुमार मिश्रा (सूबेदार), शिवम मिश्रा (बी.एस.एफ), ऋषभ मिश्रा, ऋषि मिश्रा, आदर्श मिश्रा, आदित्य मिश्रा, वैभव मिश्रा, केशव मिश्रा, पार्थ मिश्रा, मानवेंद्र मिश्रा सहित अन्य सहयोगियों का विशेष योगदान रहा।
कथा स्थल — जालौन–औरैया मार्ग स्थित कन्हैयालाल इंटर कॉलेज के सामने, बजरंग मार्केट, ग्राम प्रतापपुरा, जालौन।