संवाददाता | कानपुर देहात
कानपुर देहात।
दिनांक 05 जनवरी 2026 को जनपद कानपुर देहात की तहसील अकबरपुर में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया। कार्यक्रम की अध्यक्षता कपिल सिंह, जिलाधिकारी कानपुर देहात एवं श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय, पुलिस अधीक्षक कानपुर देहात द्वारा संयुक्त रूप से की गई।
सम्पूर्ण समाधान दिवस के अवसर पर अपनी-अपनी शिकायतें लेकर आए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा गंभीरता पूर्वक सुना गया। उन्होंने राजस्व एवं पुलिस विभाग के अधिकारियों/कर्मचारियों को निर्देशित किया कि शिकायतों के निस्तारण हेतु संयुक्त टीमें गठित कर मौके पर जाकर तथ्यों की निष्पक्ष जांच करते हुए शत-प्रतिशत, त्वरित एवं न्यायपूर्ण निस्तारण सुनिश्चित किया जाए।
जिलाधिकारी एवं पुलिस अधीक्षक द्वारा विशेष रूप से निर्देश दिए गए कि भूमि से संबंधित सभी प्रकरणों में राजस्व एवं पुलिस विभाग की संयुक्त टीम द्वारा कार्यवाही की जाए, जिससे फरियादियों को अलग-अलग कार्यालयों के चक्कर न लगाने पड़ें और मामलों का समयबद्ध समाधान हो सके।
इसी क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक द्वारा तहसील डेरापुर में तथा जनपद के समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा अपने-अपने सर्किल अंतर्गत संबंधित तहसीलों में सम्पूर्ण समाधान दिवस का आयोजन किया गया, जिसमें आमजन की समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण हेतु आवश्यक निर्देश दिए गए।