विश्वकर्मा दिवस पर लाभार्थियों को मिली टूलकिट – आत्मनिर्भरता की ओर बड़ा कदम

 

कारीगरों और पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को सरकार दे रही नया संबल

जालौन, 17 सितम्बर 2025 (सूचना विभाग प्रकाशनार्थ)।
विश्वकर्मा दिवस एवं माननीय प्रधानमंत्री जी के जन्मदिवस के अवसर पर जनपद जालौन में विशेष कार्यक्रम आयोजित हुआ। राजधानी लखनऊ में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की अध्यक्षता में हुए राज्य स्तरीय कार्यक्रम का सीधा प्रसारण जनपद के विकास भवन स्थित रानी लक्ष्मीबाई सभागार में देखा गया।

मुख्यमंत्री ने संदेश दिया कि उत्तर प्रदेश सरकार उद्योग विभाग के माध्यम से कारीगरों और पारंपरिक व्यवसाय से जुड़े लोगों को आत्मनिर्भर बनाने के लिए लगातार कार्य कर रही है।

कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष डॉ. घनश्याम अनुरागी, विधान परिषद सदस्य रमा निरंजन, विधायक सदर गौरीशंकर वर्मा, जिलाधिकारी राजेश कुमार पाण्डेय, जल शक्ति मंत्री के प्रतिनिधि अरविंद चौहान, मुख्य विकास अधिकारी के.के. सिंह तथा उपायुक्त उद्योग प्रभात यादव सहित अन्य अधिकारी मौजूद रहे।

इस अवसर पर विश्वकर्मा श्रम सम्मान योजना के अंतर्गत प्रशिक्षित लाभार्थियों को टूलकिट वितरित की गई। जनपद जालौन के कुल 10 लाभार्थियों को यह टूलकिटें दी गईं, ताकि वे अपने पारंपरिक कार्य को आधुनिक संसाधनों के साथ और अधिक सशक्त तरीके से आगे बढ़ा सकें।

जनप्रतिनिधियों ने कहा कि यह योजना न केवल रोजगार सृजन में सहायक है, बल्कि लाभार्थियों को आत्मनिर्भर बनाकर स्थानीय स्तर पर स्वरोजगार की संभावनाओं को मजबूती भी प्रदान कर रही है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *