रेडक्रास सोसाइटी बैठक सम्पन्न – जालौन में शीघ्र होगा रेडक्रास भवन का निर्माण

जिलाधिकारी ने दिलाया भरोसा, रक्तदान व सामाजिक सेवा गतिविधियों को मिलेगा नया आयाम

जालौन, 16 सितम्बर 2025 (सूचना विभाग प्रकाशनार्थ)।
कलेक्ट्रेट सभागार में इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी शाखा जालौन की बैठक उत्साहपूर्ण माहौल में सम्पन्न हुई। बैठक की अध्यक्षता महासचिव रामानन्द कटियार (इण्डियन रेडक्रास सोसाइटी उत्तर प्रदेश राज्य शाखा लखनऊ) ने की, जबकि जिलाधिकारी/अध्यक्ष रेडक्रास सोसाइटी राजेश कुमार पाण्डेय विशेष रूप से मौजूद रहे।

बैठक का शुभारम्भ उपाध्यक्ष/मुख्य चिकित्साधिकारी डा. एन.डी. शर्मा ने अतिथियों के स्वागत से किया। तत्पश्चात् सचिव डा. देवेन्द्र कुमार भिटौरिया ने रेडक्रास सोसाइटी की गतिविधियों का ब्यौरा प्रस्तुत किया।

महासचिव रामानन्द कटियार ने कहा कि रेडक्रास सोसाइटी एक समाज-आधारित और दान से संचालित संस्था है। उन्होंने जनपद में बड़े पैमाने पर रक्तदान शिविर आयोजित करने और 200–300 रक्तदाताओं की श्रृंखला बनाने की आवश्यकता बताई। साथ ही उन्होंने नेत्रदान और देहदान के प्रति प्रेरित करने, विद्यालयों में जूनियर रेडक्रास की स्थापना, प्राइवेट चिकित्सालयों, मेडिकल स्टोर्स और विद्यालयों को वार्षिक सदस्य बनाने की बात कही।

महासचिव ने समिति से क्षय रोगियों और एचआईवी रोगियों को हरसंभव सहयोग प्रदान करने की अपील भी की। उन्होंने जनपद में शीघ्र रेडक्रास भवन निर्माण का अनुरोध किया। इस पर जिलाधिकारी ने भरोसा दिलाया कि भवन हेतु भूमि का चिन्हीकरण कर लिया गया है और निर्माण कार्य जल्द प्रारंभ कराया जाएगा।

बैठक में चेयरमैन डा. नरेश कुमार वर्मा, लक्ष्मणदास बवानी, युद्धवीर सिंह, अभय द्विवेदी, अलीमसर, गरिमा पाठक द्विवेदी, पूजा सिंह सेंगर, श्रीकान्त शर्मा, महावीर त्रिसौलिया, डा. के.एन. सिंह, संजय गुप्ता, डा. नितिन मित्तल, अवधेश सिंह, प्रतापचन्द्र इटौदिया सहित कई सदस्य मौजूद रहे।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *