पुलिस अधीक्षक महोदया व अपर पुलिस अधीक्षक महोदय ने की जनसुनवाई, फरियादियों को दिलाया न्याय का भरोसा

जनपद कानपुर देहात
दिनांक – 11 नवम्बर 2025

आज दिनांक 11.11.2025 को पुलिस अधीक्षक जनपद कानपुर देहात श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय तथा अपर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई आयोजित की गई। इस दौरान समस्याओं को लेकर आये फरियादियों एवं पीड़ितों को सम्मानपूर्वक बैठाकर उनकी समस्याओं को गंभीरता से सुना गया

महोदया द्वारा प्रत्येक प्रकरण पर विस्तृत जानकारी प्राप्त करते हुए संबंधित अधिकारियों को न्यायसंगत एवं समयबद्ध निस्तारण के निर्देश दिये गये तथा फरियादियों को न्याय का भरोसा दिलाया गया।

इसी क्रम में समस्त क्षेत्राधिकारीगण द्वारा भी अपने-अपने कार्यालयों में जनसुनवाई करते हुए फरियादियों/पीड़ितों की समस्याओं को सुना गया तथा प्रत्येक को न्यायोचित कार्यवाही का आश्वासन दिया गया।

इस पहल का उद्देश्य पुलिस और जनता के बीच विश्वास की भावना को और मजबूत बनाना तथा प्रत्येक नागरिक को समय पर न्याय उपलब्ध कराना है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *