पुलिस अधीक्षक जालौन ने गूगल मीट के माध्यम से की वर्चुअल जनसुनवाई

फरियादियों की समस्याओं के त्वरित व गुणवत्तापूर्ण निस्तारण हेतु दिए आवश्यक निर्देश

जालौन।
श्रीमान् पुलिस अधीक्षक महोदय जालौन द्वारा गूगल मीट के माध्यम से वर्चुअल जनसुनवाई का आयोजन किया गया। इस दौरान उन्होंने क्षेत्राधिकारी व थाना प्रभारीगण से संवाद स्थापित करते हुए थानों/कार्यालयों में आए हुए फरियादियों की समस्याओं को सुना।

पुलिस अधीक्षक ने प्रत्येक शिकायत का निष्पक्ष, गुणवत्तापूर्ण और समयबद्ध निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु संबंधित अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने स्पष्ट किया कि फरियादियों को न्याय दिलाना पुलिस विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इस दिशा में किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *