महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जागरूकता हेतु कानपुर देहात पुलिस का अभियान

जनपद कानपुर देहात
दिनांक : 09 नवम्बर, 2025

🚨 मिशन शक्ति 5.0 🚨

कानपुर देहात। पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय के निर्देशन में जनपद कानपुर देहात पुलिस द्वारा “मिशन शक्ति 5.0” अभियान के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सशक्तिकरण एवं कानूनी अधिकारों के प्रति जन-जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए।

इस अभियान के तहत जनपद के विद्यालयों, बाज़ारों एवं सार्वजनिक स्थलों पर थाना पुलिस टीमों द्वारा जागरूकता कार्यक्रम आयोजित किए गए, जिनमें सैकड़ों महिलाओं एवं बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। कार्यक्रम के दौरान प्रतिभागियों को महिला सुरक्षा से संबंधित सरकारी योजनाओं, हेल्पलाइन नंबरों, कानूनी अधिकारों एवं साइबर सुरक्षा उपायों की विस्तृत जानकारी प्रदान की गई।

पुलिस अधिकारियों ने महिलाओं को निम्नलिखित हेल्पलाइन नम्बरों के बारे में जागरूक किया—
📞 181 – महिला हेल्पलाइन
📞 1090 – महिला शक्ति लाइन
📞 1098 – चाइल्ड हेल्पलाइन
📞 112 – इमरजेंसी हेल्पलाइन
📞 1076 – पुलिस कंट्रोल रूम

साथ ही, महिलाओं एवं बालिकाओं को UPCOP ऐप के माध्यम से उपलब्ध पुलिस सेवाओं की जानकारी दी गई तथा सोशल मीडिया पर बढ़ते साइबर अपराधों — जैसे फिशिंग, साइबर स्टॉकिंग एवं फर्जी खातों से ठगी — से बचाव हेतु सावधानियां बताई गईं।

कानूनी सशक्तिकरण के अंतर्गत महिलाओं को निम्न प्रमुख अधिनियमों की जानकारी दी गई —

  • POCSO अधिनियम

  • दहेज निषेध अधिनियम

  • घरेलू हिंसा अधिनियम

  • आईटी अधिनियम (साइबर अपराध संबंधी प्रावधान)

पुलिस अधीक्षक श्रीमती श्रद्धा नरेन्द्र पाण्डेय ने कहा कि “मिशन शक्ति” का उद्देश्य प्रत्येक महिला और बालिका को आत्मनिर्भर, सुरक्षित और सशक्त बनाना है। पुलिस हमेशा महिलाओं की सुरक्षा एवं न्याय के लिए तत्पर है।”

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *