फिलीपींस में सरकार के खिलाफ आक्रोश, राष्ट्रपति की शांति की अपील

मनीला। फिलीपींस में बाढ़ नियंत्रण परियोजनाओं में फैले कथित भ्रष्टाचार को लेकर जनता का गुस्सा बढ़ता जा रहा है। लोग खुलकर सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। राष्ट्रपति फर्डिनेंड मार्कोस जूनियर ने माना कि जनता का आक्रोश जायज़ है, लेकिन उन्होंने अपील की कि विरोध शांतिपूर्ण और संयमित ढंग से किया जाए।

राष्ट्रपति ने कहा कि अगर वे जनता की भावनाओं को नज़रअंदाज़ करेंगे, तो यह उनकी जिम्मेदारी से भागना होगा। उन्होंने भ्रष्टाचार की जांच और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई का आश्वासन दिया।

घोटाले के आरोप

रिपोर्टों के मुताबिक, 54,500 करोड़ पेसो (करीब 96 अरब डॉलर) की बाढ़ नियंत्रण योजनाओं में बड़े पैमाने पर गड़बड़ी सामने आई है। आरोप है कि यह योजनाएं सिर्फ कागजों पर चल रही थीं और भारी-भरकम रकम हड़पी गई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *