राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आटा टोल प्लाजा पर जागरूकता अभियान

उरई | दिनांक: 06 जनवरी 2026
(सूचना विभाग — प्रकाशनार्थ)

कोहरे के दृष्टिगत वाहनों पर रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए, पम्पलेट वितरित

आज दिनांक 06 जनवरी 2026 को राष्ट्रीय सड़क सुरक्षा माह के अंतर्गत आटा टोल प्लाजा पर सघन जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रवर्तन) राजेश कुमार (प्रथम दल) एवं वरिष्ठ सहायक सम्भागीय परिवहन अधिकारी (प्रशासन/प्रवर्तन) सुरेश कुमार द्वारा टोल प्लाजा मैनेजर के सहयोग से कोहरे के दृष्टिगत समस्त प्रकार के वाहनों पर मानक अनुरूप रिफ्लेक्टर टेप लगाए गए

इस अवसर पर राहवीर योजना, सड़क सुरक्षा एवं यातायात नियमों से संबंधित पम्पलेट वितरित कर वाहन चालकों को विस्तृत जानकारी दी गई तथा उन्हें सुरक्षित यातायात के प्रति जागरूक किया गया।

अधिकारियों द्वारा बताया गया कि कोहरे के समय वाहन संचालन में विशेष सतर्कता अत्यंत आवश्यक है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे मानक अनुरूप रिफ्लेक्टर टेप लगे वाहनों का ही संचालन करें तथा राहवीर योजना के अंतर्गत सड़क दुर्घटना में घायल व्यक्ति की सहायता हेतु आगे आएं।

साथ ही वाहन चालकों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे:

  • सभी वैध प्रपत्रों के साथ ही वाहन का संचालन करें,

  • नींद, थकान अथवा नशे की अवस्था में वाहन न चलाएं,

  • वाहन चलाते समय मोबाइल फोन का प्रयोग न करें,

  • ओवर स्पीड, गलत दिशा एवं बिना नम्बर प्लेट वाहन का संचालन न करें,

  • कोहरे में वाहन की गति धीमी रखें,

  • दृश्यता अत्यधिक कम होने की स्थिति में वाहन को पेट्रोल पम्प अथवा सुरक्षित स्थान पर खड़ा करें,

  • वाहन को सड़क या सड़क किनारे खड़ा न करें, जिससे दुर्घटना की संभावना न रहे।

अधिकारियों द्वारा सड़क सुरक्षा से संबंधित अन्य नियमों की भी जानकारी देते हुए सभी से सावधानी बरतने एवं सुरक्षित यातायात अपनाने की अपील की गई।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *