थाना डेरापुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका से दुष्कर्म के मामले में अभियुक्त गिरफ्तार

महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के अंतर्गत कार्रवाई

संवाददाता
कानपुर देहात

जनपद कानपुर देहात में महिला संबंधी अपराधों की रोकथाम हेतु चलाए जा रहे विशेष अभियान के क्रम में थाना डेरापुर पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को बहला-फुसलाकर ले जाकर दुष्कर्म की घटना कारित करने वाले अभियुक्त को गिरफ्तार किया गया है।

दिनांक 28 जनवरी 2026 को थाना डेरापुर पर वादिनी द्वारा प्रार्थना पत्र दिया गया, जिसमें आरोप लगाया गया कि उसकी 15 वर्षीय नाबालिग पुत्री को गांव का ही अभियुक्त विशाल पुत्र गोविन्द कश्यप दिनांक 22 जनवरी 2026 को कस्बा मुंगीसापुर से बहला-फुसलाकर मोटरसाइकिल पर बैठाकर एक होटल ले गया, जहां चाय में नशीला पदार्थ मिलाकर पीड़िता को बेहोश कर उसके साथ दुष्कर्म किया गया। होश में आने पर शोर मचाने पर जान से मारने की धमकी देने, मारपीट एवं जाति-सूचक गाली-गलौज का भी आरोप लगाया गया।

प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना डेरापुर पर मु0अ0सं0 0021/2026 अंतर्गत सुसंगत धाराओं में अभियोग पंजीकृत किया गया। मुकदमे की विवेचना क्षेत्राधिकारी डेरापुर द्वारा की जा रही है।

थाना डेरापुर पुलिस द्वारा मुखबिर की सूचना पर कार्यवाही करते हुए नामित अभियुक्त विशाल पुत्र गोविन्द कश्यप, निवासी ग्राम अगवासी, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात को ग्राम भड़पुरा क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तारशुदा अभियुक्त को नियमानुसार माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत किया जा रहा है।

गिरफ्तार अभियुक्त का विवरण:

  • विशाल पुत्र गोविन्द कश्यप, उम्र लगभग 18 वर्ष
    निवासी – ग्राम अगवासी, थाना डेरापुर, जनपद कानपुर देहात

गिरफ्तारी करने वाली पुलिस टीम:

  1. प्रभारी निरीक्षक – श्री संजेश कुमार

  2. उप निरीक्षक – श्री अरविन्द तिवारी

  3. कां0 1030 – सुमित राठी

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *