सोने की कीमत में तेजी जारी 1.40 लाख के पार पहुंचा सोना

एजेंसी

नई दिल्ली। घरेलू सर्राफा बाजार में सोना और चांदी के भाव में तेजी का रुख बना हुआ है। सोना आज 700 रुपये प्रति 10 ग्राम से 770 रुपये प्रति 10 ग्राम तक उछल गया है। वहीं चांदी ने आज 6 हजार रुपये प्रति किलोग्राम से अधिक की छलांग लगाई। सोने की कीमत में आई इस तेजी के कारण देश के ज्यादातर सर्राफा बाजारों में 24 कैरेट सोना आज 1.40 लाख रुपये के स्तर को पार करके 1,40,030 रुपये से लेकर 1,40,180 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है। इसी तरह 22 कैरेट सोना आज 1,28,360 रुपये से लेकर 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम के बीच

बिक रहा है। वहीं चांदी की कीमत में उछाल आने के कारण ये चमकीली धातु दिल्ली सर्राफा बाजार में आज 2,40,100 रुपये प्रति किलोग्राम के स्तर पर बिक रही है। दिल्ली में आज 24 कैरेट सोना 1,40,180 प्रति 10 ग्राम के स्तर पर कारोबार कर रहा है, जबकि 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,510 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है। वहीं मुंबई में 24 कैरेट सोना 1,40,030 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोना 1,28,360 रुपये प्रति 10 ग्राम के स्तर पर बिक रही है। इसी तरह अहमदाबाद में 24 कैरेट सोने की रिटेल कीमत 1,40,080 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट सोने की कीमत 1,28,410 रुपये प्रति 10 ग्राम दर्ज की गई है।

Related News

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *