जनपद कानपुर देहात | दिनांक : 06 नवम्बर 2025
जिला खेल अधिकारी नीलम सिद्दीकी ने अवगत कराया कि वर्ष 2025-26 हेतु जिला / मण्डल / प्रदेश स्तरीय सिविल सर्विसेज चयन / ट्रायल्स कार्यक्रम का आयोजन खेल निदेशालय, उत्तर प्रदेश, लखनऊ द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम का उद्देश्य राज्य स्तर पर उत्कृष्ट खिलाड़ियों का चयन कर उन्हें प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिताओं में प्रतिभाग करने का अवसर प्रदान करना है।
कार्यक्रम के अंतर्गत जनपद कानपुर देहात में ट्रायल्स का आयोजन निम्नानुसार किया जाएगा —
-
🗓️ जिला स्तरीय ट्रायल्स
📅 दिनांक : 07 नवम्बर 2025
🕒 समय : सायं 03:00 बजे
📍 स्थान : जिला खेल कार्यालय, कानपुर देहात -
🗓️ मण्डल स्तरीय ट्रायल्स
📅 दिनांक : 09 नवम्बर 2025
🕑 समय : अपराह्न 02:00 बजे
📍 स्थान : राज नारायण संस्था, कानपुर -
🗓️ प्रदेश स्तरीय प्रतियोगिता
📅 दिनांक : 13 से 15 नवम्बर 2025
📍 स्थान : मथुरा
कार्यक्रम के अंतर्गत सीनियर महिला कुश्ती प्रतियोगिता सहित विभिन्न खेल वर्गों के चयन ट्रायल्स आयोजित किए जाएंगे।
जिला खेल अधिकारी ने बताया कि जनपद कानपुर देहात के इच्छुक खिलाड़ी जन्म प्रमाणपत्र एवं आधार कार्ड की छायाप्रति के साथ निर्धारित तिथि एवं समय पर उपस्थित होकर ट्रायल्स में भाग ले सकते हैं।